फाॅगिंग एवं एण्टी लार्वा का छिड़काव प्रतिदिन कराने का डीएम ने दिया निर्देश
छपरा(सारण)। कोरोना वायरस को लेकर छपरा नगर निगम के नगर आयुक्त एवं नगर पंचायतों के सभी कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने समाहरणालय सभागार में बैठक की। जिसमें उन्होंने निर्देश दिया कि छपरा शहरी क्षेत्र एवं सभी नगर पंचायतोें में साफ-सफाई और कुड़ा उठाव की बेहतर व्यवस्था की जाए एवं इसकी नियमित समीक्षा की जाय। प्रतिदिन शहरी क्षेत्रों में फाॅगिंग कराने के साथ-साथ एण्टी लार्वा का छिड़काव कराना सुनिश्चित किया जाय और इससे संबंधित प्रतिवेदन जिला आपदा प्रंबंधन शाखा को निश्चित रूप से उपलब्ध करायी जाय। किन-किन वार्डों में फाॅगिंग और छिड़काव किया गया, उसका स्पष्ट उल्लेख प्रतिवेदन में किया जाय। अपर समाहर्ता विभागीय जाँच-सह- प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन -शाखा को निर्देश दिया कि उपलब्ध कराये गये प्रतिवेदन के अनुसार वरीय उप समाहर्ताओं की टीम बनाकर प्रतिदिन जाँच करायी जाय। जिस स्तर पर भी शिथिलता पायी जाएगी तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवायी की जाएगी। जिलाधिकारी के द्वारा शहरी क्षेत्रों में खराब पडे़ चापाकलों को इस माह के अंत तक ठीक कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी के दिनों में कहीं भी पेयजल की उपलब्धता में कभी नहीं दिखनी चाहिए। नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया कि नगर निगम क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की सूची पीएचईडी को आज हीं उपलब्ध करा दें। नगर आयुक्त को ये भी निर्देश दिया गया कि नल युक्त प्याऊ को भी ठीक कराकर चालू स्थिति में लायी जाय। बाहर के सभी स्ट्रीट लैम्प को ठीक कराने खासकर सांढ़ा ओवर फ्लाई पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था दूरूस्त करने का निर्देश ईएसएल के अभियंता को दिया गया। इसके लिए जरूरी संख्या में वाॅक्स उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, विघुत (प्रोजेक्ट) को दिया गया। अपर समाहर्ता विभागीय जाँच को निर्देश दिया गया कि वरीय उपसमाहर्ताओं से रात्रि में धुमकर अंधेरे वाले क्षेत्रों की सूची प्राप्त करें। बाहर का कोई क्षेत्र अंधेरे में नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी के द्वारा सभी नगर पंचायतों में नल-जल एवं नली- गली योजना के प्रगति की समीक्षा की गयी और निर्देश दिया गया नल-जल योजना को इस माह तक हरहाल में पूर्ण करा ली जाय। समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश नगर पचायतों में नल-जल योजना पूर्ण करा ली गयी है। नली-गली की सभी योजनाओं को प्रारम्भ करने का निर्देश दिया। दिघवारा में यह योजना भी पूर्ण करा ली गयी है तथा सोनपुर नगर पंचायत में 12 योजना को छोड़ कर शेष-सभी पूर्ण करा ली गयी है। डूडा के कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि छपरा नगर निगम क्षेत्र में फेज वन के तहत काम की गयी योजनाओं को पूर्ण करा लिया गया है। जिसके तहत -शहर के नौ वार्ड अच्छादित है। जिलाधिकारी के द्वारा निदेशक डीआरडीए को उक्त सभी कार्यों की जाँच कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में भी वरीय उपसमाहर्ताओं की टीम के द्वारा जाँच करायी गयी थी, उसका प्रतिवेदन एवं उस पर कृत कार्रवाई की प्रतिवेदन की माँग की गयी। फेज टू के तहत् कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया और इस संबंध में प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र लिखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा वर्षात् पूर्व खनुआ नाला के मरम्मति कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता डूडा को दिया गया। बैठक में सभी नगर आयुक्त, निदेशक डीआरडीए कार्यपालक अभियंता डूडा सभी नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग