तरैया के भलुआ बाजार से बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भलुआ बाजार से एक बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में भलुआ भिखारी गांव निवासी राजन राय के पुत्र अमित कुमार राय ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बाढ़ के कारण वह टेंट गिरा कर भलुआ बाजार पर रहता है और वहीं पर अपना ग्लैमर मोटरसाइकिल लगा कर सोया था। सुबह में जब नींद खुली तो देखा कि उक्त जगह पर बाइक नहीं है। अपने स्तर से खोजबीन किया परंतु बाइक नहीं मिला। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग