तरैया रेफरल अस्पताल व एसबीआई बैंक में कोविड-19 जांच के दौरान सात व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजिटिव
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। कोरोना संक्रमण अब तरैया में भी तेजी से अपना पैर पसारने लगा है। तरैया रेफरल अस्पताल व एसबीआई बैंक में सोमवार को कोविड-19 जांच के दौरान सात व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। रेफरल अस्पताल द्वारा हर दिन कोविड-19 का जांच तेजी से चल रहा हैं। जानकारी देते हुए तरैया रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख़्तर जिलानी ने बताया कि सोमवार को रेफरल अस्पताल व एसबीआई बैंक में कैम्प लगाकर रेपिड कीट से 157 लोगों का कोविड-19 जांच किया गया। जिसमें सात व्यक्तियों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बतादें कि तरैया क्षेत्र में धीरे -धीरे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। बावजूद लोगों में डर नहीं दिख रहा है। एसबीआई बैंक, पीएनबी बैंक, सीएसपी केंद्रों, दवा दुकानें, किराना दुकानें, मीट – मछली के दुकानों पर बिना मास्क व बिना समाजिक दूरी के लोग एक दूसरे के शरीर से धक्का मुक्की व खरीदारी करते देखे जा रहे है। वहीं दुकानदार भी बिना मास्क के दुकानों पर बैठे नजर आ रहे है। फिलहाल लोगों को सामाजिक दूरी व फेस मास्क का उपयोग ही कोरोना से एक मात्र बचाव का उपाय हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग