तरैया विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी ने इसुआपुर प्रखंड के दर्जन भर गांवों का किया दौरा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी व डेवढ़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रोफेसर धनंजय कुमार सिंह ने सोमवार को इसुआपुर प्रखंड के डटरा, पुरसौली, प्यारेपुर, अगौथर, सुम्हा सहित दर्जन भर गांवों का दौरा किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रो. श्री सिंह ने लोगों को कई जगह संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तरैया क्षेत्र के लोग वर्तमान और पूर्व विधायक द्वारा छले गए हैं। तरैया विधानसभा क्षेत्र का जितना विकास होना चाहिए था उतना विकास नहीं हुआ। संवेदनहीन प्रतिनिधियों ने लोगों के अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरे। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सड़क, पेयजल सभी मामलों में तरैया विधानसभा क्षेत्र काफी पीछे रह गया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस बार अवश्य बदलाव करें। मौके पर मनोज सिंह, साहेब साह, वरुण सिंह, आनंद सिंह, छोटू सिंह, रोशन सिंह, उज्जवल सिंह, कुंदन सिंह, मनीष सिंह, गणेश राय, बबन प्रसाद, बिंदेश्वर राय समेत दर्जनों अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग