खजुरी में वृद्ध की हत्या से सनसनी, परिजनों ने एक दर्जन को किया आरोपित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी वार्ड-13 मे वर्षों से चलें आ रहें जमीनी विवाद एक अधेर की हत्या कर पोखरे में फेंकने का मामला सामने आया है। मामले में मौके पर परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान खजुरी वार्ड-13 गांव निवासी स्व ठाकुर महतो के 60 वर्षीय पुत्र पिटर महतो के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि पड़ोसी द्वारा वर्षों से जमीनी विवाद को लेकर जान से मार देने की धमकी दी जाती रही है। सोमवार की शाम से ही दरवाजे से चवर की तरफ मवेशी लाने गये थे उसके बाद घर नही लौटने पर मोबाईल पर फोन किया गया पर मोबाईल स्वीच ऑफ बता रहा था। परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू की गई तो नही मिले।गनौली चवर के पोखरे में मंगलवार की सुबह पोखरे में किनारे फेका पाया गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने जमादार श्याम बिहारी पांडेय,अशोक चौधरी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।मामले मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस मे मृतक के पुत्र ललन महतो ने आवेदन दिया जिसमें लालबादशाह महतो,भूखर महतो समेत एक दर्जन लोगों को हत्या के लिए आरोपित किया है। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग