सहाजितपुर के बंगालीपट्टी में गड्ढ़े में भरे पानी में डूबने से युवक की मौत, सदमें में परिजन
बनियापुर(सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र बंगालीपट्टी में गड्ढे की पानी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक गांव के ही मोतीलाल राम का पुत्र अर्जुन राम बताया जाता है। घटना की जानकारी पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अंचलाधिकारी को भी मामले की जानकारी दी गई है। बताया जाता है कि मृतक शौच के लिए नहर के नजदीक गया था। नहर के बगल में गहरा गड्ढा है। जिसमें लबालब पानी भरा है। जहां उसकी पैर फिसल गई और वह गड्ढे में जा गिरा। जिसकी जानकारी घण्टो बाद ग्रामीणों को मिली। युवक के डूबने की जानकारी पर ग्रामीण आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंच उसे पानी से बाहर निकाला। तबतक उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो युवक को पहले से ही मिर्गी का दौरा भी पड़ता था। अन्देशा जताया जा रहा है कि दौरा पड़ने के कारण ही वह गड्ढे में गिर गया। युवक की मृत्यु के बाद मुहल्ले में मातम फैला है। परिजनों का रोरो कर बुड़ा हाल बना है। युवक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। स्थानीय मुखिया मणि देवी तथा मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग