वन्य जीव सरंक्षण के लिए गंडक नदी में छोड़ा गया कछुआ
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। वन्यजीव सरंक्षण के लिए बुधवार को सारंगपुर डाकबंगला घाट पर गंडक नदी में एक बड़ा कछुआ छोड़ा गया। मौके पर उपस्थित डब्ल्यूटीआई के वन्यजीव बायोलिस्ट सुब्रत कुमार बेहरा ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए वन्यजीवों का सरंक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि कछुए नदी में सड़ी गली चीजो का सफाया करते है जिस कारण इसे नदी का सफाईकर्मी कहा जाता है। गंडक के जल के ऊपर लाखो लोगो की जीविका निर्भर करती है। अगर नदी एवं इसके जीव सरंक्षित नही रहेंगे तो इसका कुप्रभाव यहां के पर्यावरण एवं आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति पर पड़ेगा। इसी कारण इसका विकास एवं संरक्षण जरूरी है। इस मौके पर फॉरेस्ट ऑफिसर लव कुमार राय, पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह, महम्मद मौलाद्दीन, मोख्तार अहमद, विनोद कुमार यादव, अशोक सिंह, विजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग