धुमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा
बनियापुर(सारण)। गुरुवार को प्रखण्ड के प्रायः सभी इलाकों में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाई गई।अहले सुबह से ही लोग अपने वाहनों की साफ-सफाई में जुटे रहे। इस दौरान प्रखण्ड मुख्यालय से सटे सतुआ गांव में पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह के नेतृत्व में पार्वती राइस मिल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। जहाँ सैकड़ो की संख्या में पहुँचे लोगों ने देव शिल्पी विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना में भाग लिये। इधर बनियापुर के कोल्लूआ स्थित पावर सब स्टेसन में लाइनमैन अरुण कुमार की देखरेख साज-सजावट के साथ पूजा-पाठ का आयोजन किया गया।जहाँ ग्रिड में कार्यरत सभी कर्मी मौजूद रहे। वही यांत्रिकी और कल-कारखानों में दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति की कामना के साथ लोगों ने विश्वकर्मा जी के समक्ष नत मस्तक होकर अपने-अपने उधोगों में उत्तरोत्तर विकास के लिये प्रार्थना किया। कई जगहों पर युवाओं की टोली ने डीजे की धुन जमकर ठुमके भी लगाए। मौके पर रजनीश यादव, अरुण कुमार साह,अवधेश कुमार, राजन कुमार, शम्भूनाथ पांडेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग