छपरा डीएम ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले पर कार्रवाई करने को ले एसडीएम को दिया निर्देश
छपरा(सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिले सदर, मढ़ौरा एवं सोनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गुरुवार को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि मास्क प्रयोग के संबंध में दिये गये निर्देश का सख्ती से अनुपालन कराएं। उन्होंने कि आमजनों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के दुकानदारों द्वारा वर्तमान में मास्क के प्रयोग में पुनः एक बार कमी देखने को मिल रहीे है। यह गंभीर चिंता का विषय है और इसके प्रति लापरवाही किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। डीएम ने कहा कि मास्क के प्रयोग में लापरवाही वरतने से संक्रमण फैलने की अधिक आशंका है। जिलाधिकारी ने कहा है कि बाहर निकलने पर सभी लोग मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत रोस्टरवार लगातार अभियान चलाकर लोगों के बीच समाजिक दूरी बनाये रखने तथा निश्चित रूप से मास्क का प्रयोग का अनुपाल कराना सुनिश्चित करें तथा वैसे लोग या व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों, दुकानदारों पर दण्ड अधिरोपित करते हुए जुर्माने की राशि वसूल करें, जो बिना मास्क लगाये पाये जाते हैं।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग