परसा में बाइक से धक्का लगने से वृद्ध महिला की मौत, सदमें में परिजन
छपरा(सारण)। जिले के परसा थाना क्षेत्र के भिखारी छपरा गांव के पास अज्ञात मोटरसाइकिल से 60 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत बुधवार की रात को हो गई। महिला की मौत के कारण परिजनों में मातम छा गया और सभी को का रो-रोकर हाल बेहाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में परसा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृत महिला भिखारी छपरा गांव निवासी स्वर्गीय राम की पत्नी 60 वर्षीय मुनीलाल बताई गई है। बताया जाता है कि महिला रात में घर से बाहर शौच करने गई थी। इसी दौरान अनियंत्रित बाइक सवार ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। महिला को धक्का लगने के बाद परिजन तथा आस-पास के लोग अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव वापस लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। दुर्घटना का कारण अनियंत्रित मोटरसाइकिल चला गया है। इस घटना के कारण भिखारी छपरा गांव में बुधवार की रात को काफी देर तक अफरा तफरी मची रही और हंगामा की स्थिति बनी रही। पुलिस के पहुंचने के बाद मामले को शांत कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग