सारण में लग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से दो लोगों की मौत, सदमें में परिजन
छपरा(सारण)। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश के कारण दो व्यक्तियों की मौत गुरुवार को हो गयी। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जीएस बंगरा गांव के भोला महतो के 45 वर्षीय पुत्र गुनी लाल महतो की मृत्यु सर्पदंश के कारण हो गयी। वही भेल्दी थाना क्षेत्र के तकिया गांव के स्वर्गीय बेनी सिंह के पुत्र 50 वर्षीय मनोज सिंह की मौत सर्पदंश के कारण गुरुवार को हो गयी। दोनों व्यक्तियों के शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के कारण दोनों मृतकों के परिजनों में मातम छा गया है और सभी का रो-रोकर हाल बेहाल है। जानकारी के अनुसार मनोज सिंह को घर के बाहर बाढ़ के पानी में बाहर आए सांप ने डंस लिया। वही जलालपुर थाना क्षेत्र के जीएस बंगरा गांव के मुनीलाल महतो खेत में काम करने के दौरान सांप ने डंस लिया । दोनों को इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर पहुंचते इसके पहले ही मौत हो गई। दोनों व्यक्ति अपने अपने परिवार के कमाऊ सदस्य थे। दोनों की मौत के कारण परिजनों के समक्ष भविष्य को लेकर चिंता व परेशानी सताने लगी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग