खोदाईबाग नदी में डूबने से अज्ञात वृद्ध की मौत, जांच में जुटी पुलिस
छपरा(सारण)। जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव के पास नदी से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर पहचान कराने के लिए सुरक्षित रखी है। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है तथा पहचान नहीं हो सका है। पहचान कराने के लिए पुलिस के द्वारा जिले के सभी थाने को इसकी सूचना दी गई है। वृद्ध की मौत नदी में आई बाढ़ के पानी में डूबने के कारण हुई है, लेकिन पहचान नहीं होने के कारण इसको लेकर पुलिस भी परेशान है। आस-पास के लोगों के द्वारा भी मृतक की पहचान नहीं किया जा सका है। पुलिस को गुरुवार को दिन में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा नदी में वृद्ध व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना दी गयी। इस सूचना के बाद वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग