शौच करने गये स्वर्ण व्यवसायी की घोघाड़ी नदी में डूबने से मौत
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड अवस्थित स्वर्ण व्यवसायी की सब्जी खरीदने बाजार जाने के दौरान शौच करने में पैर फिसलने से घोघाड़ी नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मशरक गाव निवासी स्व पारस प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र युगल किशोर प्रसाद के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम सब्जी खरीदने मेला बाजार गये थे वही पर शौच करने के दौरान नदी किनारे पैर फिसलने से गहरे पानी में चलें गये और गहरे पानी में डूब गए।जिसकी खोजबीन की गई पर पता नहीं चल पाया। गुरूवार की सुबह से चली काफी खोजबीन के बाद नदी के पानी में डूबे शव को पुलिस की मौजूदगी में निकाला गया। थाना पुलिस की टीम में दारोगा अरविंद कुमार, जमादार हरेंद्र कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। स्वर्ण व्यवसायी के परिजनों की मशरक बाजार क्षेत्र में सोने चांदी की दुकान है,वही उसकी गोपालगंज जिले के रेवतीथ बाजार पर सोने चांदी की दुकान हैं। मृतक स्वर्ण व्यवसायी को तीन पुत्री और एक पुत्र हैं। मृतक के शव के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग