गर्भवती, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सूची तैयार करने का निर्देश
- उप विकास आयुक्त ने बीएलओ के साथ बैठक
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड कार्यालय के मनरेगा सभागार में बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त अमित कुमार ने सभी बीएलओ से गर्भवती, दिव्यांग व बुजुर्ग और खासकर नये महिलाओं मतदाताओं की सूची तैयार कर उसे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने से वंचित महिलाओं का नाम भी तत्काल दर्ज करने की दिशा में कार्य करने को कहा।बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी बीएलओ से मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, मैंपिग, भनरेबुल व क्रिटीकल मतदान केंद्रों का पहचान करने के बारे में जानकारी प्राप्त की। वही उन्होंने कहा कि एक बीलओ कम-से-कम अपने मतदान केंद्र पर 20 से 25 महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़े।मृत मतदाताओं का नाम सूची से हटाने के पूर्व परिवार से जानकारी प्राप्त जरूर कर लें।बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र पर संसाधन की कमी दिखने पर तत्काल इस बात की सूचना उपलब्ध कराएं। मौके पर अरुण कुमार पाठक,कुमार प्रमोद,लग्नेश कुमार सिंह अमरनाथ तिवारी,विकास कुमार ,मुंद्रिका सिंह, मुकुल सिंह, मुकेश कुमार यादव, अरविंद मिश्र समेत दर्जनों बीएलओ मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग