समीक्षा बैठक में अनुपस्थित 29 बीएलओ से बीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर 14 सितंबर को डीसीएलआर की निर्धारित बैठक में शामिल नहीं होने पर बीडीओ नील कमल ने विभिन्न बूथों से सम्बंधित 29 बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा है। जिनमें मांझी 114 बूथ संख्या 110 के नागेन्द्र सिंह, 113 के आकाश दीप, 118 के संतोष कुमार साह, 122 के आशुतोष गोस्वामी, 123 के शशिभूषण चौधरी, 127 की सुनीता कुमारी, 134 के अशफाक अहमद, 03 के सुमित कुमार शर्मा, 06 के पप्पू कुमार महतो, 27 के शैलेश सिंह, 47 की बिंदु कुमारी, 41 के राजेन्द्र राय, 74 के राजेन्द्र प्रसाद, 77 के अमरनाथ मांझी, 78 के हरेंद्र हरिजन, 79 के विनोद कुमार सिंह, 88 की मीना कुमारी, 89 की गीना देवी, 93 की अंजू कुमारी, 97 के अशोक कुमार साह, 98 के आबिद हुसैन, 107 के संजीव कुमार, 135 की पाकीजा बेगम, 136 के बिट्टू चौधरी, 262 के धीरेंद्र प्रसाद, 271 के मुकेश चौधरी, 282 के शमशुल हक, 286 के सोनू मांझी व बूथ संख्या 285 के बीएलओ जितेंद्र कुमार यादव शामिल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग