नगरा :- प्रखंड क्षेत्र के खैरा थाना को रविवार के दिन जिला मुख्यालय से ब्रेथ अल्कोहल एनालाइजर मशीन की प्राप्ति हो गई । यह मशीन शराबियों के शराब पीने के बाद खून में कितना अल्कोहल का मात्रा है, जांच करके बताती है। पहले यदि शराबी पकड़े जाते थे तो खैरा थाना को अल्कोहल की मात्रा की जांच के लिए मुफस्सिल थाना, भगवान बाजार थाना या टाउन थाना जाना पड़ता था । अब यदि खैरा थाना क्षेत्र में कोई शराबी शराब की नशे में पकड़े जाएंगे तो खैरा थाना पर ही उनका जांच हो जाएगा। उक्त बातों की जानकारी खैरा थाना अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग