गड़खा में हड़ताली शिक्षक कोराना वायरस से बचाव के लिए लोगों को कर रहे है जागरूक
छपरा(सारण)। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति तत्वधान में हड़ताली शिक्षक विजय राम की अध्यक्षता में करोना वायरस के बचाव के लिए गांव में जाकर लोगों को जागरूकता अभियान चला रहे है। शिक्षक कोरोना वायरस से बचाव के बारें में विस्तार से बताकर लोगों को जागरूक कर रहे है। शिक्षकों ने हाथ धोने के तौर तरीके बताये। कहा कि बीस सेकंड तक हाथों में अच्छी तरह से रगड़कर धोकर सुखा लें। ऑख, नाक और मुँह को छूने से बचें। कोरोना पीड़ित की प्रारंभिक पहचान तीन-चार मानक के आधार पर की जा सकती है। मसलन सूखी खांसी, 100 डिग्री से अधिक बुखार, सांस लेने में परेशानी, गला में दर्द, सीना में दर्द, शरीर में थकान आदि इसके लक्षण हैं। इस तरह के लक्षण दिखने पर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल डॉक्टर से दिखाएं। डॉक्टर की सलाह पर ही कोरोना की जाँच कराएं। इस मौके पर सुभाष राय, उपेन्द्र बैठा, राजू सिंह, धर्मेन्द्र कुमार राय, विकास कुमार, लाल बाबू राय, मनोज कुमार राम, मनोहर कुमार, जगजीवन राम, रामानुजन सिंह, रवि कुमार महतो सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग