जिला कमिटी चली गाँव की ओर” कार्यक्रम के तहत बनियापुर विधानसभा के पिठौरी गाँव हुआ बैठक

संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के आह्वान पर “जिला कमिटी चली गाँव की ओर” कार्यक्रम के तहत शनिवार को बनियापुर विधानसभा के पिठौरी गाँव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मिशन 2020 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के मिशन व विजन की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों के बीच बिस्तार पूर्वक दी गई।मौके पर उपस्थित वीआईपी पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह बनियापुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी श्रवण कुमार ने पार्टी का स्लोगन “दूर होगी बेरोजगारी, अबकी बार नाव की सवारी” का उदघोष कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों को पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कराया।मौके पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र बैठा,जिला सचिव मोहम्मद चाँद, विकास शर्मा, योगेंद्र कुमार यादव, कृष्णा रावत, मुज्जमिल हुसैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग