शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के डेरनी बाजार पर पेंशनर समाज की बैठक डॉ केएन सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एक शोक सभा आयोजित की गई। बताया गया कि दरियापुर प्रखंड पेंशनर समाज के पूर्व सहायक सचिव स्व. जनार्दन शर्मा, सेवानिवृत्त दरोगा एवं सच्चे इंसान एवं महामानव थे। वे हंसमुख, सादा जीवन एवं उच्च विचार पर सदा जीवन चलते रहे। पेंशनर समाज के हर सदस्य उन्हें अपना मित्र मानते थे। उनक असामयिक मृत्यु से दरियापुर के पेंशनर समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा के शन्ति के लिये परमपिता परमेश्वर से पार्थना किया गया। उनके अधूरा कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। जिसमें नंदकिशोर शर्मा, जनार्दन मिश्रा, दिनेश तिवारी, रामानंद शर्मा, गिरजेश्वर राय, सचिदानंद पांडेय, छबीला सिंह, जगरनाथ महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग