दादा के साथ बाजार से घर लौट रहे पोते की अपहरण की आशंका
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगियां गांव निवासी प्रदीप राम का 10 वर्षीय पुत्र अपने दादा के साथ रसूलपुर से बाजार गया था। बाजार से घर लौटने के क्रम में उसके अपहरण होने की आशंका जताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार रौशन राम अपने दादा भुनेश्वर राम के साथ बाजार गया था। बाजार से लौटने के क्रम में दादा ने एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार को बोहटा नदी के पास रोक कर कहा कि मेरा पोता चलने में असमर्थ है। इसलिए इसे अपने साथ इसे बैठा कर योगियां गांव के समीप छोड़ दें। जहां से यह अपने आप अपने घर चला जायेगा। लेकिन दादा ने घर पहुंचने के बाद पाया कि उसका पोता घर नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में लग गये। इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। लेकिन मामला संज्ञान में है। बच्चे की खोजबीन हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग