कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में पोषण माह के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में गुरुवार को पोषण माह के तहत जागरूता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वंदना पांडेय व स्थानीय मुखिया नवरत्न प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप-प्रज्वलित कर किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान व वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार सिंह ने पोषण अभियान 2020 के उद्देश्य व महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इसे सफल बनाने में सभी स्थानीय नेता, जनप्रतिनिधि, स्कूल प्रबंधन, सरकारी विभाग व आम नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के वैसे वर्ग जो कुपोषण के शिकार हैं पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेकर ठीक हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाएं, नवजात शिशुओं, किशोर व किशोरी और बच्चों को सही पोषण मिलना अति आवश्यक है। पोषण अभियान पूरे सितंबर माह तक चलाया जाएगा और महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। डीपीओ वंदना पांडेय ने भी सही पोषण पर विस्तार से चर्चा की। इफको के प्रबंधक सचिन प्रताप सिंह ने भी विचार रखा और अपने उत्पाद का वितरण सेविकाओं के बीच किया। वहीं केंद्र की ओर से पोषण वाटिका लगाने के लिए सब्जी बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम को वैज्ञानिक डॉ सुरेंद्र प्रसाद, डॉ जितेंद्र चंदोला, डॉ तनुजा जुकरिया, डॉ कन्हैया लाल रेगर, डॉ विजय कुमार, पंकज कुमार, डॉ सौरभ शंकर पटेल आदि ने संबोधित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग