सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। मांझी बहोरन सिंह के टोला के समीप देर शाम को हुई टेम्पो बाइक की टक्कर में बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने बाइक चालक को उठाकर मांझी पीएचसी में भर्ती करा दिया। हालाँकि बाद में चिंताजनक स्थिति में चिकित्सकों ने उसे पहले छपरा फिर पटना रेफर कर दिया। जख्मी बाइक चालक मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का रहने वाला रंजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग