सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। चार दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल जैतपुर पनहेरी टोला गांव निवासी 48 वर्षीय मजदूर लड्डू कमकर की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में मातमी माहौल छा गया है। बता दें कि छपरा-सीवान मुख्य मार्ग को पार कर बुधवार की देर शाम दाउदपुर बाजार से मजदूरी कर घर लौट रहे लड्डू कमकर की दाउदपुर ग्रामीण बैंक के सामने तेज गति से गुजर रही एक कार के चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। कार का स्टेयरिंग फेल गया था। वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची दाउदपुर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक को हिरासत में लेकर साथ ही कार को जप्त कर थाने ले गई। वहीं घायल व्यक्ति का दाउदपुर के एक निजि क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया था। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार से पूछे जाने पर बताया कि उक्त पीड़ित परिवार से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। यदि मृतक के परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन प्राप्त होगी तो उचित कारवाई की जाएगी। उधर मृतक के माता पांति देवी और चचरे भाई शंकर ने बताया कि मृतक के परिवार में केवल एक वृद्ध माता बची है। पिता छोटन कमकर का निधन पहले ही हो चुका है। अब माता पांति देवी का जीवन भी बेसहारा हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग