जुआ के अड्डे से शराब सहित एक गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया गांव में तरैया खराटी रोड में स्थित जुआ के अड्डे पर तरैया पुलिस ने छापेमारी किया। जहां पुलिस को देखते ही जुआरी फरार हो गये। पुलिस ने मौके पर एक व्यक्ति को दो गड्डी ताश व आधा बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली की तरैया-खराटी रोड स्थित एक मकान में हमेशा जुआ खेला जाता है, एवं शराब पिलाई जाती है। इस सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो वहां पुलिस के पहुंचते ही जुआ खेलने वाले सभी जुआरी भागने में कामयाब रहे। विजय कुमार सिंह नामके एक व्यक्ति पुलिस को देखते भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया तथा घर के हॉल में चौकी पर ताश के दो गड्डी एवं आधा बोतल 400 एमएल शराब बरामद किया गया। बिहार में पूर्णरूपेण शराबबंदी लागू है। शराब का परिवहन एवं बिक्री करना संज्ञेय अपराध होने के कारण सुसंगत धाराओं के गिरफ्तार व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग