पोखरा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, परिजनों में मचा कोहराम
अमनौर(सारण)। शौच करने गए एक युवक की मौत पोखरा में डूबने से हो गई। घटना शनिवार की देर संध्या का है। मृतक युवक अमनौर थाना के मकेर प्रखंड के लच्छी कैतूका गांव के बिजय सिंह का पुत्र सुमित कुमार बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुँच स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की शव पोखर से निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्मार्टम हेतु छपरा भेजा दिया। घटना के सम्बन्ध में परिजनों का कहना है कि दोपहर में खाना खाकर साइकिल से निकला था। देर शाम तक घर नही आया, जिससे परिजनों में भय ब्याप्त हुआ, युवक की खोज बिन शुरू कर दिए। इस दौरान किसी ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र लच्छी की तरफ युवक की जाने की बात कही। परिजनों ने वहाँ पहुचकर देखा तो युवक का साइकिल चप्पल वही पड़ा हुआ था।ग्रामीणों ने आस पास ढूढने लगे,बगल में बाढ़ के पानी से भरा गड्ढो में ढूढना शुरू कर दिया।
जहां घंटो मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव निकालने में सफल हुए। युवक के शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता बिजय सिंह , मां सीमाती देवी , भाई राजू कुमार सिंह , मनोज कुमार सिंह , बहन आरती देवी व अंजली सहित अन्य परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल था।पिता व मां रो-रोकर बेशुध होषजा रहे थे। युवक के मौत से गांव में मातम सा छाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग