परसा (सारण)- थाना क्षेत्र के अंजनी पुरैना चवर में उस समय सैकड़ो की संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ गई जब चवर में एक 16 बर्षीय अज्ञात किशोरी का नग्न अवस्था में शव होने की सूचना ग्रामीणों को लगी।चवर में किशोरी की शव होने की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।घटना स्थल से चाभी तथा शौचालय साफाई करने वाला खली एसिड बोतल मिला। शव देखने पहुँचे ग्रामीणों ने दूसरे स्थान पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को चवर में फेकने का चर्चा किया जा रहा था।थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मृत किशोरी के गर्दन तथा कान के समीप काला दाग था।थानाध्यक्ष ने शव को देख प्रथम दृश्या किशोरी की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का खुलासा हो सकेगा।समाचार संप्रेषण तक शव की पहचान नही हो सका था।पुलिस शव की पहचान कराने तथा घटना की तहकीकात करने की प्रयास में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग