सोनपुर- थाना क्षेत्र के छितरचक में एक बच्ची की ट्रैक्टर के धक्के से मंगलवार को मौत हो गयी। इस बात की जनकारी सोनपुर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि मंगलवार के सुबह रेखा कुमारी उम्र 10 वर्ष पिता स्व तारकेश्वर राय जो अपने छोटा भाई के साथ घर से दियरा में खेती करने गए दादा के खाना पहुँचाने जा रही थी कि इसी बीच ट्रैक्टर ने ठोकर मार कर भागने में सफल रहा वही घायल पड़ी बच्ची को देखकर राहगीर ने उसे उठा कर उसके परिजनों को खबर की । परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी । इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अनुमंडल अस्पताल में आकर लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया । मृतका के भाई अगले साल बाढ़ में डूबने से मौत हो गयी था । मृतका एक बहन दो भाई था । वही घर में कोहराम मच गया परिवार के रो -रो के बुरा हाल है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग