लोजपा बिहार में 143 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत
नीरज कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। सारण जिला के लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह जीतू ने गुरुवार को एक प्रेष विज्ञप्ति जारी कर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पश्वान के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में143 सीट पर चुनाव लड़ने की निर्णय का स्वागत किया है ।उन्होंने कहा कि चिराग पश्वान के हर निर्णय का लोजपा कार्यकर्ता हर्ष पूर्वक स्वागत करती है।अपने कार्यकर्ताओं की तरफ से जितेंद्र कुमार जीतू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पश्वान को बिहार बिधान सभा चुनाव में अमनौर विधानसभा से चुनाव लड़ने की अपील किया है।उन्होंने कहा कि जब चिराग पश्वान अमनौर बिधान सभा से चुनाव लड़ेंगे तो लाखों मत से विजयी होंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र की राजनीति छोड़कर बिहार के बिकाश के लिए विधानसभा चुनाव लड़ने की निर्णय स्वागत योग्य व बिहार के हित मे लिया गया निर्णय है। पार्टी के विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट से जनता काफी खुश है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग