दुश्मनी के कारण घर में लगाया आग,लाखो की सम्पत्ति जलकर नष्ट
तरैया(सारण)। प्रखंड के पंचभिण्डा गाँव में पूर्व के दुश्मनी के कारण किरासन तेल छिड़ककर एक फुसनुमा घर में आग लगा दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आग लगने से घर में रखे गैस सिलिण्डर, चूल्हा, चौकी, बिछावन एवं अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुएं सहित लाखों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी है। इस सम्बंध में अग्निपीड़िता चन्देश्वर शर्मा की पत्नी अमिता देवी ने थाने में एक शिकायत आवेदन दिया है। जिसमें पचभिण्डा गाँव के जयप्रकाश सिंह एवं उसकी पत्नी विद्यावती देवी पर घर जलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वे लोग भोजन करके सो गये थे। मध्य रात्री अचानक उसके घर मे आग लग गया। जिससे लाखों रुपये मूल्य की क्षति हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग