आधार कार्ड बनवाने में हो रही भारी परेशानी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर (सारण)। मांझी प्रखंड में मात्र दो स्थानों पर आधार कार्ड बनाये जाने से काउन्टर पर भारी भीड़ उमड़ रही है। अत्यधिक भीड़ की वजह से नया आधार कार्ड बनवाने अथवा सुधार कराने हेतु सुदूर देहात से आने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई आवेदकों ने बताया कि एक दिन में होने वाले काम के लिए चार पांच बार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। उधर कई आवेदकों ने आरोप लगाया कि काउंटर के आसपास अनेक दलाल गिरोह सक्रिय हैं तथा आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर भोले भाले लोगों से अवैध राशि की उगाही कर रहे हैं। मालूम हो कि विद्यालयों महाविद्यालयों में नामांकन तथा फॉर्म भरने आदि के लिए आधार कार्ड बनाने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आवेदकों में छात्र व छात्राओं की संख्या अधिक है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग