जयप्रभा सेतु के मुहाने पर स्थायी पुलिस चेक पोस्ट का होगा निर्माण: थानाध्यक्ष

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दाउदपुर/मांझी (सारण)। यूपी-बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु के मुहाने पर स्थायी पुलिस चेक पोस्ट बनेगा। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि चेकपोस्ट पर एक पुलिस पदाधिकारी तथा चार पुलिस कर्मियों की स्थायी पोस्टिंग रहेगी। चेक पोस्ट की ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी नियमित वाहन जांच करेंगे। चेक पोस्ट के नियमितीकरण से खासकर यूपी बिहार से होनेवाली तस्करी पर लगाम लगाने में सहूलियत होगी। साथ ही मांझी थाना पुलिस पर अतिरिक्त दबाव कम होगा।
उन्होंने बताया कि स्थायी चेकपोस्ट का उदघाटन अगले माह सारण के डीएम व एसपी करेंगे। इससे पहले शनिवार को चेकपोस्ट भवन का विधिवत भूमि पूजन होगा। पुलिस चेकपोस्ट के नियमितीकरण की सूचना के बाद खासकर शराब की तस्करी में शामिल कारोबारियों में हड़कंप व्याप्त है।
मालूम हो कि चेकपोस्ट पर तैनात किए जाने वाले पुलिस कर्मियों के रहन सहन के लिए शौचालय व बाथरूम युक्त कमरा का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग