छपरा: नयागांव में अनियंत्रित ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
दिघवारा(सारण)। नयागांव थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने तीन बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं दो अन्य युवक इस घटना में घायल हो गया। मंगलवार की रात्रि में नयागांव बाजार से अपने तीन साथियों के साथ घर हसिलपुर जा रहे थे। तभी छपरा के तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने तीनों व्यक्ति को रौंदते हुए सोनपुर की तरफ भाग निकला। इस घटना पर उपस्थित लोगों ने आनन फानन में घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए प्रमोद और दिलीप को पटना पीएमसीएच रेफर किया। इस घटना में 52 वर्षीय अरुण कुमार की मौत हो गयी। प्रमोद को सिर में चोट लगी है सर फटी भी है साथ ही दिलीप कुमार का एक पैर टुट गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग