दहेजलोभी पति व ससुरालीजनों की प्रताड़ना की शिकार न्याय हेतु दर-दर भटक रही विवाहिता
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
सिवान। दहेज लोभी पति व ससुरालीजनों की प्रताड़ना की शिकार विवाहिता न्याय के लिए दर दर भटक रही है। लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। मामला को थाने में एफआईआर दर्ज हुए लगभग साल लगने जा रहा है। बताया गया है कि न्यायालय तक पहुंचने के बाद डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश ने जमानत ई वारंट को खरीद कर दिया। इसके बाद भी पति व ससुरालीजनों के रवैये में कोई सुधार नहीं हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है। सरकार की तमाम पाबंदी के बावजूद थाना भागवानपुर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न जैसी घटनाएँ रूकने का नाम नहीं ले रही है और दहेज रूपी दानव का मुंह सूरषा की तरह दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।
ऐसा ही एक मामला सिवान जिले के थाना भागवानपुर क्षेत्र के ग्राम धर्मराज का संज्ञान में आया है। ग्राम धर्मराज निवासिनी रेशमी (काल्पनिक नाम) पत्नी पंकज कुमार का आरोप है कि उसका मायका महना के थाना भगवानपुर हैं। तकरीबन दो वर्ष पूर्व उसके पिता रामेश्वर प्रसाद ने उसकी शादी धर्मराज निवासी ओमनाथ प्रसाद के पुत्र पंकज कुमार से हिन्दू रीति रिवाज से की थी। किन्तु शादी के बाद जब वह विदा होकर ससुराल पहुंची तो उसके सारे सपने मिट्टी में मिल गये। क्योंकि उसके पति पंकज, ससुर ओमनाथ प्रसाद, सास सविता देवी और देवर हरेराम कुमार, संदीप कुमार व ननद अणु कुमारी, गुड्डी कुमारी अन्य ससुरालीजन उसे यह कहकर प्रताड़ित करने लगे कि तुम्हारे मां बाप ने मेरी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया है। अपने माता-पिता से रूपये लेकर आओ नहीं तो घर में जीने नहीं देंगे। पीड़िता का आरोप है कि उसके माता-पिता बहुत गरीब है और ससुरालीजनों को रूपये नहीं दे सके। जिससे उसके पति व सास ससुर व देवर उसे मारने पीटने लगे। कुछ दिन तक तो किसी तरह गुजारा करती रही। लेकिन जब ससुरालीजनों का अत्याचार अधिक बढ़ गया तो उसने पति व सास ससुर तथा देवर ननद के विरुद्ध भागवानपुर थाने में जनवरी महिने में धारा 498 ए 341, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगायी। इसके बाद अपने माता-पिता के साथ चली गई थी। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा न्यायालय पहुंच गया। लेकिन कार्यवाई शून्य रही। जिससे पीड़िता को न्याय नहीं मिल रहा है। इसी मौके का फायदा उठा उसके पति ने दूसरी शादी करने के फिराक में है। पति व ससुरालीजनों की प्रताड़ना का शिकार महिला न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है और ससुरालीजनों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी अलग दी जा रही है। असमाजिक तत्वों द्वारा फोन से भी बार-बार कॉल कर मुकदमा उठाने की धमकी यह कहकर दी जा रही है कि मैं कंसट्रक्शन कंपनी का मालिक हूं। तुम्हारी केस खा जाउंगा। इस संबंध में पीड़िता ने सिवान के पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने व न्याय की गुहार की है।


More Stories
प्रश्नमंच प्रतियोगिता में महावीरी विजयहाता के छात्रों ने मारी बाजी
सिवान मंडलकारा में 4 साल से मंडलकारा में बंद कैदी की हार्ट अटैक से मौत
भोजपुरी गायक विनय गांजा के साथ दिल्ली में गिरफ्तार