कुलपति ने किया विभिन्न विभागों का किया औचक निरीक्षण, नीलगाय को देखकर हुए गदगद
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूक अली शनिवार को जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान एवं हिंदी विभाग का औचक निरीक्षण किए। जिसमें जंतु विभाग में नागेश्वर वस्त एवं अभय कुमार प्रसाद उपस्थित थे। कई दिनों से यह लोग हाजिरी भी नहीं बनाए थे। मनोविज्ञान विभाग में डॉ आशा रानी ने अपनी जगह हाजिरी न बनाकर दूसरे जगह बना दी थी तथा डॉक्टर राम ध्यान राय के अलावे सभी गैरहाजिर थे। वनस्पति शास्त्र विभाग में डॉ सरफराज अहमद के अलावा कोई नहीं था। वहीं पुस्तकालय के निरीक्षण में कुलपति ने पाया कि 9 महीने में सिर्फ 13 किताबें छात्रों ने लिए थे। छह जनवरी 2020 से पुस्तकालय से सिर्फ 32 किताबें ही निर्गत हुए थे। इस समय पूरा शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। जिसके चलते पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के आने में विलंब हो रही है। हिंदी विभाग के औचक निरीक्षक में विभागाध्यक्ष को छोड़कर दूसरा कोई नहीं मिला। इन सभी को दिशा निर्देश देते हुए कुलपति ने कहा कि पहले हमारा विभाग चले सभी मेहनत करें और छात्रों को खूब मन से पढ़ाए। इसी बीच जंतु विभाग के विभागाध्यक्ष जाम से निजात पाते हुए कुलपति के पास अनुनय विनय किए। कुलपति ने सबको ईमानदारी से मेहनत करते हुए छात्रों को पढ़ाने के लिए कहा।
नीलगाय को देख गदगद हुए कुलपति:
औचक निरीक्षण के दौरान कुलपति को जंतु विज्ञान विभाग के सामने जैसे ही नीलगाय का दर्शन हुआ। जंतुओं के प्रेमी कुलपति डॉ. फारुख अली अपने आप को नहीं रोक पाए तथा अपना मोबाइल निकालकर नीलगाय का फोटो लेना शुरू कर दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जंतु विज्ञान विभाग की प्राकृतिक प्रयोगशाला चलता फिरता शोभा है। इसमें जंतु विज्ञान विभाग के पदाधिकारी इसे अपनी निगरानी में रखकर इससे संबंधित विषय वस्तु को जोड़कर छात्रों को पढ़ाएं। बताते चलें कि कुलपति प्रो डॉ फारूक अली दर्जनों जीव जंतु पालते हैं और टीएनबी कॉलेज भागलपुर में तो अजगर भी पाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सभी जीवों की जरूत पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए है। जब तक सभी जीवो में सामंजस्य नहीं बनेगा तब तक मानव अपने आप को सुरक्षित एवं संरक्षित इस बदलते पर्यावरण में नहीं रख सकता। मानव सभी जीवों का कद्र करें और सभी जीवों के साथ भावनात्मक संबंधों से जुड़े। बताते चलें कि फोटो खींचते समय नीलगाय सजग हो गई और कुलपति के साथ नजर में नजर मिलाकर फोटो खिंचवाई। इसकी जानकारी जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ हरीशचंद ने दी है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा