सम्हौता पंचायत सरकार भवन झील में तब्दील, गांव का संपर्क भंग
सम्हौता में सड़कों पर बह रहा चार फीट पानी
अखिलेश कुमार कि रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड के सम्हौता पंचायत में करोड़ों के लागत से बना पंचायत सरकार भवन झील में अब तब्दील हो गई है। चारो तरफ पानी ही पानी है चार दिनों तक हुई बारिश के बाद ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। सम्हौता मठिया पर से पहवारी बाबा के यहां जाने वाला एप्रोच रोड पर चार फीट पानी बह रहा है। गांव के रिहाइशी इलाकों में भी बारिश का पानी प्रवेश करने लगा। लगातार चार दिनों तक हुए मूसलाधार बारिश में आम जन जीवन को अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि करोड़ो की लागत से बने पंचायत सरकार भवन में कोई सरकारी कार्य नहीं होता है। ग्रामीण गणेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह अमर कुमार सिंह, नन्दन कुमार सिंह, सूरज कुमार सिंह ने बताया कि लगातार हुई बारिश से दक्षिण टोला, पूरब टोला तथा दलित बस्ती का मुख्य सड़क से सड़क संपर्क भंग हो गया। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। मुखिया एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि ने अब तक सुधि नहीं ली है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग