सोनबरसा गांव में सड़क निर्माण नहीं होने के कारण गांव वाले ने किया वोट बहिष्कार का निर्णय

संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के एनएच 19 से दाउदपुर एनएच 531 तक वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का नारा लगाया और वर्षों से लंबित सड़क जो की दर्जनों गांव जैसे सोनबरसा रघुनाथ गिरी के मठिया बंगला माझी उत्तर टोला सोनबरसा के टोला धुमनगिरी के मठिया लीलाधर गिरी के मठिया बांग्ला जैतपुर आदि प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क है जिसकी स्थिति बहुत ही जर्जर है जिससे सभी ग्रामीणों को वर्षों से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और लोगों का कहना है कि इस सड़क के दयनीय दुर्दशा के कारण अस्पताल तक पहुंचने से पहले मरीज दम तोड़ देता है प्रखंड के महज 3 किलोमीटर के अंतराल में पर एक गांव का विकास सड़क नहीं बनने से अवरुद्ध है लोगों ने कहा कि आज के दौर में जहां सरकार पंचायत एवं गांव के लिए चौमुखी विकास कर रही है वही सोनबरसा गांव के लोगों का सरकार से विश्वास उठ रहा है बेहद दुख की बात यह है कि इसी सड़क को लेकर सांसद विधायक जिला अधिकारी वीडियो के पास आवेदन दिया गया है लेकिन जनता को आज तक निराशा ही हाथ लगी है इस पर सोनबरसा गांव के लोग वोट का बहिष्कार कर रहे हैं रोड नहीं तो वोट नहीं इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग