अनियंत्रित अज्ञात बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को मारा टक्कर, सदर अस्पताल रेफर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक-महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव के सामने अनियंत्रित बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार फरार हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया। जहां उसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सनवलिया गांव निवासी शैलेन्द्र पर्वत के 20 वर्षीय पुत्र अमर पर्वत के रूप में हुई। मामले में प्रत्यक्षदर्शी चंदन सिंह ने बताया कि युवक राजापट्टी से मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था कि सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार फरार हो गया।वही पीएचसी में होश में आने पर युवक ने बताया कि वह वेल्डर का काम करता है वही से काम समाप्त कर घर जा रहा था। पीएचसी में पहुंचे थाना पुलिस जमादार श्याम बिहारी पांडेय ने घायल को इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजने में मदद किये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग