केन्द्र सरकार के नयी शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका पर आंदोलन की आवश्यकता से इनकार नहीं किया जा सकता: केदार
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एक अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे केदार नाथ पाण्डेय
छपरा(सारण)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निवर्तमान विधान पार्षद केदारनाथ पाण्डेय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चौथी बार दिनांक पहली अक्टूबर 2020 को 12 बजे नामांकन दाखिल करूँगा। पिछले छः वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा आपके सामने रखते हुए कहा कि विगत 06 मई 2002 से लगातार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ। प्रत्येक कोटि के शिक्षकों की समस्याओं का मुस्तैदी से समाधान करने की कोशिश की है। पिछले वर्षों में शिक्षकों का मुझे प्रसीम सहयोग प्राप्त हुआ है। आगे भी आपसे सहयोग की अपेक्षा है।
सम्प्रति केंद्र सरकार द्वारा नयी शिक्षा नीति लागू की जा रही है। उसमें शिक्षकों की नयी भूमिका निर्धारित की जा रही है। जिस पर शिक्षकों को एकजुट गंभीर आंदोलन की आवश्यकता से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अपने अठारह वर्षों के कार्यकाल में और बिहार माध्यमिक शिक्षक संध के महासचिव और अध्यक्ष की हैसियत से शिक्षकों की सेवा पूर्णकालिक रूप से की है। प्रायः प्रत्येक विद्यालय, मदरसा, संस्कृत विद्यालय, वित्त सम्पोषित विद्यालय, महाविद्यालय एवं अंगीभूत काँलेजों में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से भी काम दिया है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि शिक्षक अपना सहयोग, स्नेह एवं विश्वास इस बार भी प्रदान करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यासागर विद्यार्थी, नागेंद्र सिंह, चन्द्रमा सिंह, चुल्हन प्रसाद सिंह, कृपा नंद पाण्डेय, राजेंद्र सिंह, विवेकानंद पाण्डेय इत्यादि उपस्थित थे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन