बाढ़ सहायता राशि के लिए अंचल कार्यालय के सामने पूर्वी पंचायत के लोगों ने किया प्रदर्शन

मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत के वार्ड -9 और 11 के दर्जनों ग्रामीण पुरूष महिला ने अंचल कार्यालय मशरक के सामने बाढ़ सहायता राशि (जीआर) राशि के लिए प्रदर्शन किए। ग्रामीणों का आरोप था कि मुखिया के द्वारा अपने चहेते लोगों का फार्म भर दिया गया।वही खाते में जीआर की राशि नहीं गई है। जीआर की राशि के लिए वे लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं। परंतु उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। मुखिया से शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। थक हार कर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया तथा शीघ्र जीआर की राशि भेजने की मांग की। पूर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि बाढ़ के समय सरकार द्वारा घोषित बाढ़ सहायता राशि के लिए सभी वार्ड सदस्यों के माध्यम से फार्म जमा कराया गया है जिसमें कुछ वार्डो में राशि आ गयी हैं वही सभी वार्डो का फार्म जमा कराया गया है जिसमें जल्द ही राशि आ जाएगी।वही कुछ वार्डो में विभाग द्वारा इंट्री भी नही हुई है। वही इस संबंध में महिलाओं द्वारा अंचल कार्यालय में काम कर रहें महेश राम से पूछने पर उन्होंने बताया कि फार्म जमा कराया गया है धीरे-धीरे लोगों के खाते में जीआर की राशि आ रही है, शेष लोगों के खाते में शीघ्र भेज दी जाएगी।वंचित लोगों के खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ है।वही बाढ़ सहायता राशि देने मे कुछ लोगों द्वारा पंचायत में अवैध राशि वसूलने की बात बताई गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मुखिया द्वारा वैसे चहेतों को ही बाढ़ सहायता राशि दिलवायी जा रही है जो पहले चढ़ावा दें रहें हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग