बाढ़ मे पानी पार कर बैक जा रहें को सांप ने डंसा,सदर रेफर

मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव में बाढ़ के पानी में सड़क पकड़ बैक जा रहें व्यक्ति को सांप ने डंस लिया जिसे परिजनों द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान चरिहारा गांव निवासी स्व रामेश्वर साह के 45 वर्षीय पुत्र अजय कुमार साह के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि गांव में दूसरी बार बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही घर में खाने के सामान खरीदने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चैनपुर शाखा से रूपये निकालने जा रहा था कि सड़क पर पानी में सांप ने डंस लिया। वही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मनोरंजन सिंह ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन