दुकान में चढ़ाया टाटा सूमो दुकानदार की हुई मौत, चालक गाड़ी छोड़कर हुआ फरार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार में एक अनियंत्रित बोलेरो से दुकानदार की इलाज के क्रम में हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को अलोनी निवासी 50 वर्षीय राजनाथ राय अपने दुकान में बैठे थे। तभी छपरा की ओर से आ रही अनियंत्रित टाटा सुमो दुकान में घुस गई। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।टाटा सूमो कही शादी के छेका में जा रहा था तभी हादसा हुआ। वहीं आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल राजनाथ राय को इलाज के लिए गड़खा सीएचसी ले गए। जहां चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गई। मौत के बाद पुत्र प्रदीप कुमार पुलिस कुमार चुनमुन कुमार रीना देवी प्रेमा देवी का रो रो कर बुरा हाल था पत्नी श्रीधर देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद गड़खा पुलिस वाहन को अपने कब्जे में लेकर थाना में लाई एवं शव की पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग