कोपा में ट्रेन से कट कर अज्ञात महिला की मौत
जलालपुर(सारण)। छपरा-सिवान रेलखंड के कोपा-सम्हौता तथा दाउदपुर स्टेशनों के बीच समपार संख्या 58 के पियानो गांंव के समीप बुधवार की देर शाम में एक अज्ञात महिला की मौत ट्रेन से कट कर हो गई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार छपरा से सीवान जा रही किसी ट्रेन से कट कर ही महिला की मौत हुई है। शौच के लिए गए लोगों ने शव को देखा तथा पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर पाकर कोपा थानाध्यक्ष शिवनाथ राम घटनास्थल पर पहुंंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। जहांं शव का पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए छपरा सदर अस्पताल में रखा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग