सारण में बाढ़ की वापसी के साथ तरैया प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के आधा दर्जन गांव में पुनः बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। पुनः बाढ़ के खतरा को देखते हुए गांव में दहशत का महौल कायम हो गया हैं। आपको बता दें कि एक माह पहले बाढ़ का पानी पूरे प्रखंड में अपना तांडव दिखाया था और कितनो घरों को क्षतिग्रस्त तथा कितने जमीनदोज हो गए थे। बाढ़ के पानी से पूरा इलाका जलमग्न हो चुका था। फिर वही स्थिति तरैया प्रखंड के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव में हो गए हैं, जो बाढ़ के चपेट में आ गए है। प्रखंड के लौवा पोखरेड़ा, पिपरा, सिरमी, चकिया, शितलपट्टी, चांदपुरा, उसरी, अन्य गांव में भी बाढ़ का पानी धीरे -धीरे प्रवेश कर रहा हैं। बाढ़ के तांडव को भाप चुके ग्रामीण पुनः बाढ़ का पानी देख दहशत के साए में सो रहे हैं। वही पोखरेड़ा गांव के कुछ लोगों का कहना है कि इस बार प्रशासन की ओर से बाढ़ को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई है। जिस कारण एकाएक बाढ़ का पानी आ गया। प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाकर लोगों में काफी आक्रोश है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग