लगतार बढ़ रहा बाढ का पानी, मुश्किल में जिंदगानी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। लगभग एक माह तक बाढ़ की विभीषिका झेल चुके प्रखण्ड वासियों पर बाढ़ एक बार फिर कहर बन कर टूट पड़ा है। गत सप्ताह गंडक के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश एवं नेपाल द्वारा वाल्मीकिनगर बराज से भरी मात्रा में पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के पकहा में टूटे सारण तटबंध के कारण प्रखंड में बाढ़ ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हालांकि मंगलवार से गंडक नदी के जलस्तर में कमी हो रही है। इसके बावजूद बाढ़पीड़ितों की समस्या जस की तस बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ की पूर्व सूचना नहीं दिए जाने से अधिकांश लोग अपने घरों में ही फंस गए हैं। जिनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। प्रशासनिक स्तर पर नाव की व्यवस्था नहीं की गयी है। जिससे ऊंचे स्थानों एवं घरों में फंसे लोग जान जोखिम में डालकर अपनी जरूरतमंद सामान की खरीदारी के लिए आने जाने को मजबूर हैं। कुछ लोग अपने मवेशियों को घर की छत पर रखने के लिए मजबूर हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग