राज्य में महिला व दलित उत्पीड़न, लूट, छिनतई, हत्या की बढ़ती घटना को रोकने में सरकार विफल : श्रवण कुमार
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। वर्तमान समय में सूबे में न तो महिला सुरक्षित है न ही दलित-पिछड़ा वर्ग के लोग सुरक्षित है। यहाँ तक कि आये दिन अपराधियों द्वारा कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बनाते हुए मौत के घाट उतारा जा रहा है। उक्त बातें विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश सचिव सह बनियापुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी श्रवण कुमार ने जनसंपर्क के दौरान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश सचिव ने कहा की दिनों- दिन महिला व दलित उत्पीड़न की घटना बढ़ती जा रही है। वही तीन दिन पूर्व महराजगंज के बलऊ पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह को दिनदहाड़े गोली मारकर अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई। जबकि आये दिन लूट और छिनतई की भी घटना बढ़ती जा रही है। ऐसे में सूबे की सरकार विधि- व्यवस्था को कायम रखने में असफल साबित हो रही है। जबकि माननीय मुख्यमंत्री जी जीरो टॉलरेंस कि नीति पर काम करने की बात कहते है। जो हास्यस्पद प्रतीत हो रहा है। इस दौरान प्रदेश सचिव द्वारा लोगों के बीच विकासशील इंसान पार्टी के मिशन और विजन की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। मौके पर अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र बैठा, योगेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद चाँद, कृष्णा रावत, मोहम्मद यूनिस, गोपाल महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग