आदेशपाल की विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के बी बी राम प्लस टू विद्यालय परिसर नगरा में बुधवार को आदेशपाल का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें सेवानिवृत आदेशपाल गौतम ठाकुर को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में पूर्व शिक्षक व प्राचार्य भी मौजूद रहे।इस आयोजन के दौरान प्राचार्य मो. शबिब अंसारी ने सेवानिवृत आदेशपाल को वस्त्र फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं सेवानिवृति के बाद स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की कामना की।इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजाजी राजेश, पुनीत रंजन, शिवनाथ राय, धर्मदेव सिंह, मो.ईशा, रामदर्शन सिंह, जवाहरलाल राय,नसीम अख्तर, राजीव कुमार चौधरी, मानवेन्द्र प्रसाद सुमन, हैप्पी श्रीवास्तव, कुमारी ममता, सोनू कुमार, सहित अन्य लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग