बाढ़ सहायता राशि को लेकर पीड़ितों ने प्रखण्ड कार्यालय घेरा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में गंगौली और बंगरा पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों ने बाढ़ सहायता राशि (जीआर) नहीं मिलने पर घंटों हंगामा किया। बाद में आक्रोशित लोगों ने मशरक-महम्मदपुर एसएच-90 को जाम कर प्रखंड अधिकारियों समेत सरकार के विरोध में नारे लगाए। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगो ने बाढ़ सहायता राशि के अलावा प्रखंड अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। बाढ़ प्रभावित लोगों ने कहा कि सीओ आम आदमी के कामों पर ध्यान नहीं देते हैं। बराबर छोटे-छोटे कामों के लिए दौड़ाते रहते हैं। सरकार द्वारा घोषित बाढ़ सहायता राशि में धांधली और अधिकांश पंचायतों में अभी तक बाढ़ सहायता राशि लोगों के खाते में नहीं पहुंचने पर लोगों द्वारा बराबर कार्यालय का घेराव किया जा रहा है।बताते चलें कि पिछले दिनों मशरक पूर्वी, कर्णकुदरिया, बंगरा, बहरौली, दुरगौली पंचायत के लोगों ने भी बाढ़ सहायता राशि देने में हो रही धांधली के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव किया गया था। वहीं घेराव कर रहे लोगों में अधिकांश लोगों ने आरोप लगाया कि बाढ़ सहायता राशि खातों में पहुंची भी नहीं कि दूसरी बार फिर से बाढ़ पहुंच गयी। वहीं अंचल कार्यालय का घेराव कर रहे गंगौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुखदेव मांझी ने कहा कि हमलोगों को अंचल कार्यालय के द्वारा आश्वासन मिला था कि जल्द ही सरकार द्वारा घोषित बाढ़ सहायता राशि खातों में चली जाएंगी। परंतु आज तक बाढ़ सहायता राशि नहीं आई है। हंगामेंकी सूचना पर पहुंचे सीओ ललित कुमार सिंह और थाना पुलिस ने बाढ़ पीड़ितों को समझा बुझाकर कहा कि जल्द ही बाढ़ सहायता राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। इसके बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन