आचार संहिता को लेकर बैनर होल्डिग को लेकर कई दल के प्रखण्ड अध्यक्ष पर प्राथमिकी

मशरक (सारण) आचार संहिता लगने के चार दिन बाद तक भाजपा , राजद एवं जदयू के नेताओ , सांसद , विधायक तथा निर्दलीय सम्भावित प्रत्याशियों का पोस्टर नही उतारे जाने को लेकर प्रशासन ने पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्षो को दोषी माना है सोमवार के शाम सीओ ललित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा द्वारा दर्जनों पोस्टर उतारकर जब्त किया गया। मशरक सीओ ने देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराया। जिसमे भाजपा के पोस्टर को लेकर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील सिंह प्रखण्ड राजद अध्यक्ष विक्रमा सिंह, प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह , आम आदमी के प्रखण्ड अध्यक्ष विक्रम चौधरी, निर्दलीय सुमीत कुमार गुप्ता द्वारा पोस्टर की जवाबदेही होने के बावजूद समय से नही हटाये जाने का दोषी पाया गया । इन सभी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता उलंघ्घन को लेकर मशरक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग