भागवतपुर मुखिया ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला निजी कम्युनिटी कीचेन
- आपदा के समय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म: मुखिया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार यादव दो माह के अंदर तीसरी बार आई बाढ़ से विस्थापित लोगों को अपने निजी कोष से मानव धर्म का पालन करते हुए मंगलवार से दोनों समय भोजन करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आपदा के समय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। इस परिस्थिति में जब प्रशासन उनलोगों की किसी तरह का मदद नही कर रहा है तो जनप्रतिनिधियों का अपना भी कुछ फर्ज बनता है। बाढ़ के कारण सभी लोगों के घरों में पानी घुस गया है और वे मवेशियों के साथ विस्थापित होकर ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। ऐसे में पंचायत के मुखिया के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है कि लोगों की सेवा की जाय। इसी मानव धर्म का पालन करते हुए वे लोगों को दोनों वक्त के भोजन का व्यवस्था करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कन्या मध्य विद्यालय फरीदपुरा, फरीदपुरा नहर बांध तथा बेलहरी गांव में शरण लिए लोगों के लिए जरनेटर लाईट की व्यवस्था के साथ खाना खिला कर उनकी सेवा में जुटे हुए हैं। मुखिया श्री यादव के साथ सुभाष कुमार यादव, सोनू कुमार सिंह, रितेश कुमार, लालबाबू राम, टुनटुन सिंह, लालदेव सिंह, दिलीप महतो, कृष्णा महतो, मदन कुमार समेत अन्य लोग बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे हुए थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग