सहाजितपुर: बाइक सवार युवक से मारपीट, एफआईआर
बनियापुर(सारण)। बाइक सवार युवक के साथ मारपीट करने के मामले में सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में सिवान जिले के भगवानपुर हाट निवासी सरोज सिंह ने बताया है कि अपने बाइक से भगिना के साथ बनियापुर जा रहे थे। इस दौरान सहाजितपुर पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल लेकर जैसे ही आगे बढ़े तबतक दो बाइक पर सवार हो चार व्यक्ति आये और मुझसे मारपीट करने लगे। शिकायत कर्ता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि चार लोगों में एक व्यक्ति सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्लूआ निवासी हरेराम ओझा शामिल थे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले के अनुसांधन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग